एम सी बीचिरमिरीछत्तीसगढ़भाजपाराजनीतिराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

ट्रिपल इंजन बदलेगा चिरमिरी की तस्वीर, स्वयं मंत्री कर रहे है वार्डों का दौरा।

नाराज कांग्रेसी का गमछा पहनाकर कराया भाजपा प्रवेश,नहीं सुलझ रही कांग्रेस की उलझी गुत्थी, अकेले भार ढोते दिख रहे डॉ विनय जायसवाल।

एमसीबी,चिरमिरी :: नामांकन की आखिरी तारीख के बाद से भाजपा अपने पूरे चुनावी मूड में नजर आने लगी है। बूथ से लेकर नगर निगम के 40 वार्डों में जनसंपर्क जारी है। नामांकन रैली में भाजपा को मिले बड़े जनसमर्थन के बाद से कांग्रेस कमजोर दिखाई देने लगा है। स्कूटनी के दिन नगर निगम चिरमिरी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल अब वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को हौसले के साथ चुनाव लड़ने की हिम्मत बढ़ाते दिखाई दिए।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिरमिरी नगर निगम चुनाव में अपने एक साल के उपलब्धियों को लेकर सीधे मैदान में उतर गए है और उन्होंने कहा कि निगम का यह चुनाव मै लड़ रहा हूं। प्रदेश के पटल में चिरमिरी नगर निगम आज सबसे हॉट सीट है और यहां का विकास चुनाव में आने वाले नतीजों पर निर्भर है। प्रदेश की साय सरकार प्रदेश के सभी निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बीते एक साल से तैयारी में लगी थी और उसी उपलब्धियों की बदौलत प्रदेश के सभी निगमों में भाजपा के जीत की अपेक्षा की जा रही है। चूंकि चिरमिरी की भौगोलिक स्थिति अन्य निगम की अपेक्षा बिल्कुल अलग है, इसी का फायदा उठाकर विपक्ष यहां के आम जनमानस को दिग्भ्रमित करता है और कुर्सी हासिल करते है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। भाजपा का एक एक पार्षद प्रत्याशी आने वाले स्थायित्व, विकास, शिक्षा, रोजगार और चिरमिरी की तस्वीर बदलने के लिए तीसरे इंजन के रूप में चुनाव लड़ रहा है। बीते 05 साल में कांग्रेस कार्यकाल द्वारा निगम में किए गए भ्रष्टाचार को दिखाने के साथ बीजेपी महापौर और पार्षद प्रत्याशी भविष्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए संकल्पित है।

भाजपा मंडल ने कसी कमर……….
नव निर्वाचित युवा चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर का अध्यक्षीय रूप में पहला चुनाव है। अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए लगातार बैठके आयोजित कर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है। चूंकि श्री सोनकर युवा है और इस चुनाव में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए एक माले में सभी मोतियों को पिरो कर खूबसूरत बना दिया है लिहाजा निगम चुनाव में भाजपा बड़े जीत की ओर अग्रसर है।

स्वयं मंत्री एक एक अपडेट पर रख रहे है नजर.…….…………
नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिरमिरी नगर निगम चुनाव को एक चैलेंज के रूप में लेकर अपनी पैनी नजर बनाए है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ एक एक कार्यकर्ता के सुझाव, बूथ अध्यक्षों के सामने आने वाली समस्याओं, वार्ड पार्षदों के चुनावी रणनीति, वार्ड में जनसंपर्क करने का तरीका सहित सभी विषयों का अपडेट प्रतिदिन ले रहे है। संगठन में की जाने वाली तैयारियों की रूपरेखा को अपनी निगरानी में संचालित करा रहे ताकि कोई चूक ना हो, वार्ड पार्षद उम्मीदवार के रूप में नाराज हुए कार्यकर्ताओं से बात कर पार्टी के कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाने के लिए तैयार भी कर रहे है और यही वजह की नामांकन भरने की आखिरी तारीख के बाद से ही कांग्रेस के हाथ पांव फूलने लगे है।

चिरमिरी की राजनीति और तस्वीर में बड़े बदलाव को तय करेगा निगम चुनाव.……..……

नगरीय निकाय चुनाव 2025 जितना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा उससे कही ज्यादा चिरमिरी निगम चुनाव का परिणाम यहां की दिशा और दशा को तय करेगा। जहां एक ओर कांग्रेस से विधायक रहे डॉ विनय जायसवाल की राजनैतिक कैरियर दाव में है वही जीतने के बाद जनता के उम्मीदों को पूरा करना बड़ी मुसीबत बन सकता है। अक्सर विपक्ष के नेता स्थानीय निकायों में जब कुर्सी में बैठते है, तो यह कहते दिखाई देते है, कि क्या करे प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है और यही स्थिति डॉ विनय जायसवाल का भी जीतने के बाद होने वाला है, गर हार जाते है, तो राजनैतिक कैरियर पूरी तरह खत्म माना जा सकता है। चिरमिरी के लिहाज से स्थानीय निकाय में भाजपा का कब्जा होने से ट्रिपल इंजन यानि चहुमुखी विकास की परिकल्पना की जा सकती है।

भाजपा की विचारधारा से जुड़ते लोग……………

कांग्रेस की भ्रष्टाचार, घोटाले की नीतियों और पार्टी द्वारा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अपमान से सभी कांग्रेस पार्टी से त्रस्त है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालगोविंद ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की विकासपरक और “सबका साथ, सबका विकास” वाली विचारधारा व सुशासन से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। श्री बालगोविंद जी को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया गया।

By :: newsnt24live 

Edited By:: Jamil Ansari

NEWSNT24LIVE

JAMIL ANSARI CONTACT: 8319417235 , 9691353485 विज्ञापन एवं समाचार के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। चैनल को लाइक एवं सबस्क्राइब करना ना भूलें। https://youtube.com/@newsnt24live?si=olhGexu7vbCmkqMF

Related Articles

Back to top button