Uncategorized

एकता दौड़ के माध्यम से भारत की एकता को मज़बूत करने जिला अध्यक्ष, कलेक्टर एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और दौड़ में हुए शामिल

एकता दौड़ के माध्यम से भारत की एकता को मज़बूत करने
जिला अध्यक्ष, कलेक्टर एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और दौड़ में हुए शामिल

एमसीबी/29 अक्टूबर 2024/ लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) में जिले के जनप्रतिनिधी, बच्चे, युवा, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। यह एकता दौड़ मनेंद्रगढ बस स्टैण्ड के पास शहीद भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर पुलिस ग्राउण्ड आमाखेरवा में समाप्त हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया और दौड़ में शामिल हुए। इन्होंने पुलिस ग्राउण्ड आमाखेरवा में आयोजित समापन कार्यक्रम में धावकों को संबोधित किया। सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा देश की एकता और अखण्डा को एक बनाये जाने के प्रयास पर व्यापक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने भारत की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर भारत को एक सूत्र में बांधा। उन्होंने रियासतों को भारतीय संघ से जोड़ने के लिए राजी किया। इस काम को करने के लिए उन्हें सैन्य बल की ज़रूरत नहीं पड़ी। उनकी सोच और दूरदर्शिता के कारण ही भारत एक हो सका है इसलिए सरदार पटेल को “भारत का लौह पुरुष“ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एकता दिवस का आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें देश के महापुरूषों को पढ़ने और समझने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आज उनके द्वारा किये गये योगदान को याद करने के लिए एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना तन मन धन सब कुछ देश पर न्यौछावर कर दिया। ऐसे महानायकों के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
जिला अध्यक्ष, कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा एकता दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एकता दौड़ मोमेंटो प्रदाय किया गया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सुशीला, द्वितीय स्थान अनुष्का सोनी एवं तृतीय स्थान पर शालिनी विश्वकर्मा रही। इस प्रकार बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुखनदंन, द्वितीय स्थान शिवनारायण एवं तृतीय स्थान पर सालवेशन टोप्पो रहे। इस दौरान कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने समस्त उपस्थित धावकों को भारत की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई।
समापन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए नितेश उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, जिला खेल अधिकारी गोपाल सिंह, खनिज अधिकारी, नगर पंचायत सीएमओ, जनपद सीईओ वैशाली सिंह,आशीष मजूमदार, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, गणमान्य नागरिक सहित अनेक स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल अधिकारी गोपाल सिंह ने किया वही कार्यक्रम में आये हुए सभी धावकों का जिला शिक्षा अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button