एम सी बीकोरियाचिरमिरीछत्तीसगढ़बिलासपुर संभागराजनीतिराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीयसरगुजा संभाग

चिरमिरी नगर पालिक निगम में निर्विरोध संतोष सिंह चुने गए स्पीकर,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने दी बधाई।

सरकार के सुशासन को जनता ने स्वीकार किया _ श्याम बिहारी जायसवाल………मोदी की गारंटी कांग्रेस को पड़ा भारी _ अनुराग सिंहदेव, प्रवक्ता भाजपा……

चिरमिरी,एमसीबी :: नगरीय निकाय चुनाव 2025 अंतर्गत शनिवार को चिरमिरी नगर निगम में चौथी बार भाजपा से पार्षद बने वार्ड क्रमांक 01 के संतोष सिंह को निर्विरोध सभापति(स्पीकर )चुन लिया गया। विदित हो कि 40 वार्डों वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी में भाजपा से 27 पार्षद चुनकर पार्षद पद पर विराजमान हुए और पार्षदों की भारी संख्या होने की वजह से अलग थलग पड़ी कांग्रेस सभापति के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ा सकी लिहाजा प्रथम सम्मिलन कार्यक्रम में आए सिंगल नाम के भाजपा पार्षद संतोष सिंह को सभापति(स्पीकर ) के लिए चुन लिया गया। ट्रिपल इंजन के नाम से बनी शहर सरकार में भाजपा के महापौर राम नरेश राय सहित सभापति संतोष सिंह अब शहर सरकार का संचालन करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने सभापति संतोष सिंह को निगम के पांचवे कार्यकाल के रूप में सभापति (स्पीकर) का दायित्व मिलने की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय रहे कि शनिवार की सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक नगर पालिक निगम चिरमिरी के अध्यक्ष(स्पीकर) पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय निर्धारित किया गया था जिसमें नियत समय तक भाजपा की ओर से एक नाम वार्ड क्रमांक 01 संतोष सिंह का प्राप्त हुआ। संतोष सिंह के नाम का प्रस्ताव भाजपा के वार्ड क्रमांक 13 से पार्षद बबलू डे और समर्थक के रूप में वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद मनीष खटीक ने दिया। इसी प्रकार अपील समिति के 04 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 05 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक अभ्यर्थी देवकरण सिंह, पार्षद वार्ड क्रमांक 15 के नाम निर्देशन पत्र में त्रुटि पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया वही शेष 04 अभ्यर्थियों के नाम प्राप्त हुए निर्देशन पत्र सही पाया गया। अपील समिति सदस्य के रूप में श्रीमती पूर्वा स्थापक, पार्षद वार्ड क्रमांक 12 के लिए प्रस्तावक श्रीमती हीराबाई चौहान, पार्षद वार्ड क्रमांक 26 और समर्थन श्रीमती जागेश्वरी देवांगन, पार्षद, वार्ड क्रमांक 03 तथा भागवत निर्मलकर, पार्षद वार्ड क्रमांक 19 के लिए प्रस्तावक श्रीमती मोती प्रधान, पार्षद वार्ड क्रमांक 08 और समर्थन श्रीमती संगीता सेन, पार्षद, वार्ड क्रमांक 39, सन्नी कुमार चौहथा, पार्षद वार्ड क्रमांक 30 के लिए प्रस्तावक श्रीमती रजनी चौहान, पार्षद वार्ड क्रमांक 27 और समर्थन श्रीमती माधुरी सुभाष कश्यप, पार्षद, वार्ड क्रमांक 14 और गुलाम साबिर, पार्षद वार्ड क्रमांक 04 के लिए प्रस्तावक इम्तियाज अहमद, पार्षद वार्ड क्रमांक 35 और समर्थन श्रीमती गायत्री विरहा, पार्षद, वार्ड क्रमांक 40 ने दिया। स्पीकर निर्वाचन के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सबसे पहले मैं प्रदेश की जनता जनार्दन का धन्यवाद करना चाहूंगा उन्होंने विष्णु देव सरकार के सुशासन पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों भाजपा को जीत दिलाई है और आज नगर निगम चिरमिरी में सभापति चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा से संतोष सिंह को सभापति चुना गया इसके लिए मै चिरमिरी नगर निगम के सभी पार्षदों का भी धन्यवाद करता हूं। यह निर्वाचन चिरमिरी के विकास को लेकर निर्विरोध हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार है उस पर भरोसा जताया है इसलिए कांग्रेस के सुपड़ा साफ हुआ। जनता ने बताया है कि लोकतंत्र में जनता के हाथ में सब कुछ होता है यही वजह है कि विधानसभा से लेकर लोकसभा फिर नगरीय निकाय और पंचायतों तक से कांग्रेस गायब हो गई है वही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि स्पीकर के लिए जन जातीय समाज से संतोष सिंह को चुना गया है। पूरे प्रदेश में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का परिणाम आया है उससे स्पष्ट है कि जनता पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। मुख्यमंत्री जी का सुशासन और मोदी जी गारंटी को जनता ने स्वीकार किया है और मैं मानता हूं कि कांग्रेस के प्रासंगिकता पर सवाल उठ गया है जहां तक कांग्रेस की स्थिति है, कांग्रेस पराजय का सामना कर रही है। इस पूरे निर्वाचन के दौरान नव निर्वाचित महापौर राम नरेश राय सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल समेत 40 वार्ड के पार्षद स्थानीय भाजपा नेता व कलेक्टर एमसीबी, आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी, अधिकारी कर्मचारी और काफी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा।

By :: newsnt24live 

Edited By :: Jamil Ansari

NEWSNT24LIVE

JAMIL ANSARI CONTACT: 8319417235 , 9691353485 विज्ञापन एवं समाचार के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। चैनल को लाइक एवं सबस्क्राइब करना ना भूलें। https://youtube.com/@newsnt24live?si=olhGexu7vbCmkqMF

Related Articles

Back to top button