एम सी बीकोरियाचिरमिरीछत्तीसगढ़भाजपाराजनीति

तो यह मुकाबला पैसा और पसीने का है, यह चुनाव पैसा बनाम पसीना है। – श्याम बिहारी जायसवाल।

पुर्व विधायक डॉ विनय जयसवाल का महापौर के लिए कोई नामोनिशान था क्या?भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और आम सभा में हजारों की उमड़ी भीड़........…………

Mcb/चिरमिरी :: नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर के डोमनहिल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता और आमसभा में हज़ारों की भीड़ में सम्मिलित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी बातों को रखा और आम सभा को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में श्याम बिहारी जयसवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि हज़ारों की भीड़ में मौजूद यह वही ताकत है जिसने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 23000 वोटों की ऐतिहासिक जीत दिलाई और पार्टी को मजबूत किया और मौका दिया कि भाजपा सम्पूर्ण भाव से जनता की सेवा कर सके। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जहां कोई बड़ा या छोटा नहीं, भाजपा का हर एक कार्यकर्ता पार्टी का एक एहम हिस्सा है जिसने इस संगठन को हमेशा मजबूत बनाया और देश हित और देश की सेवा के लिए हर कार्यकर्ता सदैव तत्पर रहा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कार्यकर्ताओं के भव्य भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं के दम पर ही बना है और जब तक ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं बनेगी तब तक चिरमिरी शहर का विकास होना संभव नहीं है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के चालीस के चालीस वार्डों के पार्षद एवं महापौर कैंडिडेट्स की यह ज़िम्मेदारी है कि वे प्रचंड बहुमत से जीतें।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ देश मगर पूरे विश्व के समस्त राजनैतिक दलों से बिल्कुल अलग है क्योंकि अन्य पार्टियों में परिवारवाद, वंशवाद, राजशाही राजतंत्र है, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी राहूल गांधी सोनिया गांधी बीच में राजीव गांधी इसके बाद प्रियंका गांधी, ये गांधी परिवार लगातार आज़ादी के 75 सालों में 70 साल कांग्रेस का नेतृत्व इन्हीं लोगों ने किया, ठीक इसी तरह आज चिरमिरी क्षेत्र में एक ही परिवार में विधायक भी बने महापौर भी बनें, इसके बाद फिर जब महापौर का नंबर आया फिर विधायक से महापौर बनने की ओर निकल पड़े, ऐसा संस्कार कांग्रेस पार्टी का ही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो एक साधारण से चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बना दिया, ठीक उसी तरह मेरे जैसे गांव में रहने वाले साधारण से किसान के बेटे को जिसके पिता जी हल चलाते थे, उसे टिकट दे कर विधायक बनाया और विधायक से कैबिनेट मंत्री बना दिया यह भारतीय जनता पार्टी है। उसी तरह चिरमिरी शहर का प्रथम महापौर डमरू बेहरा जो कि एक सामान्य से व्यक्तित्व वाले एक साधारण से एल आई सी एजेंट को उठा कर भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया और रिकार्ड मतों से जीतने वाला महापौर बनाया, ठीक उसी तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने हम और आप सभी के बीच के कार्यकर्ता जिनके पिता जी जो‌ कि एक सामान्य से कोलियरी मजदूर थे जिन्होंने ने जम खम से ले कर लगातार भारतीय जनता पार्टी तक उन्होंने एहम भुमिकाएं निभाईं जिसके बाद उनके सुपुत्र राम नरेश राय जो किसी आसमान से आ नहीं टपके, हम सभी के बीच से ही आए हैं, राम नरेश राय जैसे साधारण से कार्यकर्ता जो हमेशा पार्टी के हर एक बैठक में सम्मिलित होते थे मगर पीछे रहते थे, विधि प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक कोरिया जिले का दायित्व इन्होंने बड़ी बखूबी संभाला, दो बार विधानसभा चुनाव में मेरे ही चुनाव में इलेक्शन एजेंट का कार्य भी किए, और जब भी पार्टी का कोई कार्यक्रम हो अपने वकालत पेशे से समय निकालकर पार्टी को सदैव महत्व भी दिया। पुर्व विधायक तो खुद कहते हैं कि भाजपा का प्रत्याशी उनके लेवल का स्तर का नहीं है, तब ज़रा ये बताएं कि राजनीति में पार्टियां केवल पूंजिपतियों पैसे वालों को टिकट देते रहें, तो भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ध्यान देती है मगर यदि इनकी तरह केवल पैसे वालों को टिकट देते रहें तो समाज के जो बुद्धिजीवी वर्ग हैं किसान हैं मजदूर हैं क्या इन्हें विधायक महापौर बनने का कोई अधिकार नहीं है? उन्हें भी पूरा अधिकार है।

तो उसी तरह ऐसे महापौर प्रत्याशी जो कोलियरी मजदूर का बेटा जो कि पेशे से एडवोकेट हैं ऐसे व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि पुर्व विधायक विनय जयसवाल ने ही कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था कि उनके अपने ही पार्टी के उच्च पदाधिकारी चंदन यादव ने विधानसभा टिकट के लिए सात लाख रूपए उनसे लिए और पैसे के लेन देन के बाद टिकट कटा, और जब पुर्व विधायक एवं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल ने आरोप लगाया तो पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। फिर इसके बाद उन्होंने पैसा दिया और इन सबके बाद भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें वापस ले लिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कार्यक्रम में सभी लोगों से पुछा कि पुर्व विधायक डॉ विनय जयसवाल का महापौर के लिए कोई नामोनिशान था क्या? कोई विधायक से महापौर बनता है क्या? चलते चलते लोग आगे बढ़ते हैं मगर कोई उल्टे पांव वापस पीछे की और चलता है क्या? लेकिन कांग्रेस से जितने कैंडिडेट थे जिनमें कई लोग निर्दलीय लड़ रहे हैं, कई लोग उनसे आक्रोशित हैं, वापस से टिकट ला कर किसी गरीब व्यक्ति का तो किसी मजदूर व्यक्ति का हक मारने का काम किया, मगर यह हमारी भारतीय जनता पार्टी है जिसमें एक मजदूर का पैसा जिसके खून पसीने की कमाई का पैसा चुनाव में लग रहा है, तो दूसरी ओर पैसे वाला व्यक्ति है, तो यह मुकाबला पैसा और पसीने का है, यह चुनाव पैसा बनाम पसीना है।

By :: newsnt24live 

Edited By :: Jamil Ansari 

NEWSNT24LIVE

JAMIL ANSARI CONTACT: 8319417235 , 9691353485 विज्ञापन एवं समाचार के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। चैनल को लाइक एवं सबस्क्राइब करना ना भूलें। https://youtube.com/@newsnt24live?si=olhGexu7vbCmkqMF

Related Articles

Back to top button