PhotographyTechUncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़ - मध्यप्रदेशराजनीति

सुश्री सरोज पांडेय का राजनीतिक जीवन जन सेवा और लोक कल्याण के लिए रहा है समर्पित – कृष्ण बिहारी जायसवाल

महिला मोर्चा ने किया लाभार्थी बहनों का सम्मान,मनाया होली मिलन समारोह

कोरिया बैकुंठपुर – भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में महिला मोर्चा द्वारा लाभार्थी सम्मान और होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजन के दौरान महतारी वंदन योजना से लाभ प्राप्त बहनों का भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े,उपाध्यक्ष अनीता तिवारी,नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे सहित भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,भिलाई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और कोरबा लोकसभा कार्य निर्वहन हेतु कोरिया पधारे रामगोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू द्वारा लाभार्थी बहनों को श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया तत्पश्चात महिला मोर्चा के द्वारा रंग और गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया है।कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ने लाभार्थी बहनों को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण,महतारी वंदन योजना,उज्जवला योजना,हर घर जल,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,हर घर शौचालय सहित तमाम योजनाओं पर जानकारी देते हुए बताया गया की केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने जिस तरह अकल्पनीय विकास कार्य और महिला सशक्तिकरण सहित कई जनहितकारी योजनाएं के माध्यम से हर देशवासी को कई स्तर पर मजबूती प्रदान की है उस सुशासन और समृद्ध भारत के विकास पथ पर मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है और फिर से मोदी सरकार लाना है और भाजपा के कमल निशान पर वोट कराना है। आयोजन में उपस्थित लाभार्थी बहनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया की महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त 2 तारीख को साथ ही मोदी की गारंटी के तहत आप सभी बहनों को प्रत्येक महीने राशि निरंतर मिलती रहेगी।घरेलू गैस पर भी मोदी सरकार आप बहनों को बड़ी रियायत देकर आपकी रसोई से लेकर रोजगार तक की व्यवस्था निर्धारित की है जिसे प्रधानमंत्री मोदी अपने अगले कार्यकाल में सौगात के तौर पर आपको देंगे। जिला अध्यक्ष ने लाभार्थी बहनों को संबोधित करते हुए बताया की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय का अब तक का राजनीतिक जीवन लोक कल्याण और जन सेवा के लिए समर्पित रहा है। जिला अध्यक्ष ने बताया की कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सरोज पांडेय का हमारे बीच में आना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।आप सब महिला शक्ति को मिलकर सरोज दीदी को वोट देना है और दिलाना है ताकि हमारे बीच सरोज दीदी जैसी कर्मठ नेता हमारे क्षेत्र का सफल नेतृत्व करके क्षेत्र का तेजी से विकास कर सकें साथ ही मोदी की गारंटी और विकसित भारत का सपना साकार हो सके। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,भिलाई के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम गोपाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े,जिला उपाध्यक्ष अनीता तिवारी,महामंत्री संगीता गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे,चुन्नी पैकरा,पार्षद ममता गोयल,मंडल अध्यक्ष रीता यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी बहने और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By: newsnt24live

Edited By: Jamil Ansari

8319417235,9691353485

Newsnt24live

This is a portal news website , and YouTube news please like and subscribe my channel । अपने आस पास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करना ना भूलें। अगर आपके पास भी है कोई खबर न्यूज तो करें हमसे साझा हम लाएंगे जनता के सामने। 8319417235 , 9691353485

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *