जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला कार्यक्रम संपन्न।

एमसीबी,मनेंद्रगढ़  :: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला विज्ञान नाटिका 2024- 25 का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के द्वारा किया गया । सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

इस विज्ञान मेला में छात्र-छात्राओं के द्वारा आयोजन से संबंधित विविध प्रदर्शनियां लगाई गई। इस प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के अतिरिक्त पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में जिला मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर. के तीनों विकासखंड से शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी छात्र – छात्राएं सम्मिलित हुए। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के उप विषय खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में प्रथम स्थान श्रद्धा शुक्ला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान आयुषी सिंह एवं विनम्रता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झगराखांड़, तृतीय स्थान प्रियंका दास एवं सृष्टि कोया शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय गोदरी पारा चिरमिरी। संचार एवं परिवहन में बृजेश कुमार यादव हाई स्कूल बरकेला प्रथम, स्तुति अग्रवाल सेजेस मनेंद्रगढ़ द्वितीय, गहना कश्यप बारहवीं सेजेस चिरमिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आपदा प्रबंधन पर अनीश कुमार बैगा एवं मुस्कान यादव 12वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप विषय मैथमेटिकल मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग में काव्य रजक एवं आशीष सोनवानी दसवीं सेजस चिरमिरी प्रथम एवं सत्यम शुक्ला दसवीं सेजस चिरमिरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपशिष्ट प्रबंधन में शिवांगी पाठक एवं अंचल पांडे 11वीं सेजस भरतपुर प्रथम एवं अंकित सिंह 12वीं सेजस चिरमिरी द्वितीय, सचिन सांधे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संसाधन प्रबंधन पर प्रियांशु नवमी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पश्चिम भारत विज्ञान मेला विषय पर एलिमा तिर्की नवमी प्रथम एवं अंजना रवि नवमी बेलबहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान सेमिनार में राखी कक्षा नवमी बेलबहरा प्रथम, अंबिका साहू आठवीं सेजस भरतपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाटिका में आराध्या तिग्गा एवं साथी बेलबहरा प्रथम। विज्ञान प्रश्न मंच में अर्पिता एवं अमृता नवमी बेलबहरा प्रथम, शिवम मिश्रा एवं क्षितिज चौधरी सेजस चिरमिरी द्वितीय, संस्कृति एवं जानवी दयाल 12वीं बेलबहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक संगोष्ठी में श्रीमती सुनीता मिश्रा व्याख्याता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा चयनित हुई। निर्णायक दल में गिरीश कुमार कुरचनिया प्राचार्य नागपुर, श्रीकांत लांजेवार प्राचार्य उ.मा. विद्यालय कोथारी, एस. एन यादव व्याख्याता भलौर एवं संजय ताम्रकार व्याख्याता बुंदेली रहे। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला के नोडल अधिकारी बलराज पाल सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीएसई धर्मेंद्र पैकरा, सुश्री रश्मि जैन उप प्राचार्य, श्रीमती अर्चना वैष्णव व्याख्याता, श्रीमती अर्चना पांडे व्याख्याता, सत्येंद्र सिंह प्राचार्य शिक्षा विभाग, शिव शुक्ला व्याख्याता, तारीख सिद्दीकी व्याख्याता, संदीप कुमार व्याख्याता, श्रीमती राधा सिंह , मधु कश्यप प्राचार्य खोंगापानी, श्रीमती जरीना पिपरिया, माता प्रसाद द्विवेदी, दादूराम राठौर, सुधा शुक्ला, कमलेश कुमार पांडे, श्रीमती निर्मला अग्रवाल, श्रीमती सुषमा टोप्पो, श्रीमती शोभा जायसवाल, अश्विनी कुमार दुबे, माया वर्मा, नेहा सिंह, सुनीता यादव, मंजू बघेल, जयंत देवांगन नित्यानंद द्विवेदी एवं अनेक व्याख्याता गण तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र राजवाडे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By :: newsnt24live 

Edited By:: Jamil Ansari

error: Content is protected !!