तातापानी महोत्सव में आग लगाएंगी भोजपुरी अभीनेत्री अक्षरा सिहं ,इस दिन बॉलीवुड सिंगर मचाएंगे धमाल।
तातापानी महोत्सव में आग लगाएंगी भोजपुरी अभीनेत्री अक्षरा सिहं ,इस दिन बॉलीवुड सिंगर मचाएंगे धमाल
छत्तीसगढ़,सरगुजा,बलरामपुर :: मकर संक्रांति के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 14 से 16 जनवरी तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस दौरान बॉलीवुड, छत्तीसगढ़ी (छालीवुड), और भोजपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से शाम को रंगीन बनाएंगे।
300 जोड़ों का सामूहिक विवाह
महोत्सव में इस बार 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित होगा। नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा, महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के जुटने की उम्मीद है।
सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी
कलेक्टर राजेंद्र कटरा ने प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव के आयोजन को लेकर सुरक्षा और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने कहा कि शराब पीकर आने और वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। आयोजन स्थल में शराब लाने या नशे की हालत में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार
सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, हस्तशिल्प के स्टॉल और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने का भी अवसर मिलेगा। स्थानीय और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव को खास बनाएंगे।
बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों की प्रस्तुति
महोत्सव में बॉलीवुड के संगीतकार और गायक मिथुन शर्मा, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और छत्तीसगढ़ी गायिका गरिमा दिवाकर अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव में चार चांद लगाएंगे।
तातापानी महोत्सव, जो हर साल श्रद्धा, संस्कृति और मनोरंजन का संगम बनता है, इस बार भी लोगों के लिए यादगार साबित होगा।