Uncategorizedएम सी बीकोरियाछत्तीसगढ़बिलासपुर संभागराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीयशिक्षा - स्वास्थ्यसंपादकीयसरगुजा संभाग

जिलों के ग्रोथ स्ट्रेटजी प्लान को अंतिम रूप देने किया वर्कआउट।

दो दिवसीय राज्य स्तरीय मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप,भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ का आयोजन

कोरबा :: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के 10 मिलियन मेंबरशिप के लक्ष्य में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य भी तैयार हो चुका है। दो दिवसीय मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप में जिला एवं ब्लॉकवार टारगेट सेट कर स्ट्रेटजी प्लान को अंतिम रूप देने वर्कआउट किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा इंडस पब्लिक स्कूल में दीपका, कोरबा में आयोजित किया गया।इस वर्कशॉप में एम0 सी0 बी0 जिले से जिला संगठन आयुक्त स्काउट दानबहादुर सिंह, गाइडर श्रीमती अंजू महंत दो दिवसीय मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप सम्मिलित हुए। राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के दिशा निर्देश पर आयोजित वर्कशॉप में राज्य मुख्यालय के पदाधिकारियां तथा कुछेक जिलों से जिला सचिव, जिला संयुक्त सचिव एवं स्काउटर, गाइडर भी सम्मिलित हुए। इंटीग्रेशन सेशन कोरबा जिले की सीनियर रेंजर्स टीम ने पूरा किया। एक्सपेक्टेशन एवं ऑब्जेक्टिव सेशन ए एल टी गाइड केप्टीन एवं ग्रोथ फेसिलिटेटर पुष्पा शांडिल्य द्वारा लिया गया। कार्यशाला के मूल विषय ग्रोथ क्या है, इसकी आवश्यकता क्यों है और हमें क्यों आगे बढ़ना है, उदाहरण के साथ इसकी जानकरी स्टेट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सादिक शेख ने दी। स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री शेख ने ग्रोथ से संबंधित सात इंग्रेडिएंट को विस्तार से बताया। मेंबरशिप ग्रोथ कैंपेन और इसके महत्वपूर्ण तत्व क्या- क्या हैं, इस पर फोकस किया गया। तैयार की गई राज्य सांख्यिकी को डिस्प्ले किया गया तथा जिलों का डेशबोर्ड कैसे बनाया जाना है, यह बताया गया। स्टेट कोऑर्डिनेटर ने मेंबरशिप ग्रोथ के तहत निर्धारित राज्य एवं जिलों के लक्ष्य की जानकारी दी, मार्केट शेयर के बारे में बताया। इस दौरान प्रतिभागियों ने कोरिलेशन एक्सराइज के तहत जिले के मेंबरशिप के लक्ष्य को ब्लॉकवार विभाजित किया तथा 2026 के लिए टारगेट सेट किया। प्रतिभागियों को डिस्ट्रीक्ट ग्रोथ स्ट्रेटजी प्लान कैसे तैयार किया जाना है, इसकी जानकारी दी। राज्य सचिव कैलाश सोनी ने स्काउटिंग में स्टेकहोल्डर्स क्या है, इसकी विस्तार से जानकारी दी। श्री सोनी ने जिलों को ग्रोथ के लिए किस तरह से कार्ययोजना तैयार की जानी है इसके बारे में बताया। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) शैलेन्द्र मिश्रा ने बेसिक कोर्स और इससे जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर फोकस किया। राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पाण्डेय ने भी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में लगभग 80 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

By :: newsnt24live 

Edited By:: Jamil Ansari

NEWSNT24LIVE

JAMIL ANSARI CONTACT: 8319417235 , 9691353485 विज्ञापन एवं समाचार के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। चैनल को लाइक एवं सबस्क्राइब करना ना भूलें। https://youtube.com/@newsnt24live?si=olhGexu7vbCmkqMF

Related Articles

Back to top button